फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   242 people underwent health check-ups and 9 donated blood at the camp.

Sonipat News: शिविर में 242 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, 9 ने किया रक्तदान

Sun, 02 Aug 2026 05:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Aug 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
242 people underwent health check-ups and 9 donated blood at the camp.
फाेटो : सोनीपत के मोहन नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में लगे ​शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, श्री श्याम बालाजी सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मोहन नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में मेगा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। 242 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जबकि 9 लोगों ने रक्तदान किया।
सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला और चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक माह के पहले रविवार को मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन

युवा प्रधान सीए अनुज मंगला ने बताया कि फिजिशियन डॉ. कुलदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ 242 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. वरुण शर्मा और डॉ. इरफान ने 18 लोगाें के दांतों की जांच की। वहीं संदीप राणा ने 40 लोगों को न्यूरोथैरेपी उपचार प्रदान किया। कैंप इंचार्ज बलराज वशिष्ठ ने बताया कि डॉ. एसएन गुप्ता और राजेश गुप्ता ने मरीजों को तीन दिन की निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई, जिनका वितरण अरुण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बबीता जिंदल, अनिल गुप्ता, अरविंद मित्तल, हरि कौशिक, नरेश कंसल, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, सतीश माथुर, पंकज बंसल, मोनिका गर्ग आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed