{"_id":"6a6f36d957b5a68df201d7a2","slug":"university-committed-to-social-responsibility-vice-chancellor-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158066-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रतिबद्ध : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रतिबद्ध : कुलपति
Sun, 02 Aug 2026 05:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के डीबीआरएएनएलयू, राई में प्रधानमंत्री के ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’’ अभियान क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (डीबीआरएएनएलयू), राई में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
कुलपति डॉ. देविंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय विधि शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई जल्द ही आसपास के गांवों में नशा जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान चलाएगी। इसके लिए सरपंचों, पंचों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों और युवाओं के सहयोग से जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कुलसचिव डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्य और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने और परिवार व समाज को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।