{"_id":"69db1974d1e4c6f1900e5999","slug":"fire-breaks-out-at-hardware-store-in-sonipat-flames-intensify-due-to-flammable-materials-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में हार्डवेयर स्टोर में लगी आग: ज्वलनशील सामान से बढ़ी लपटें, छत का हिस्सा भी गिरा; दुकानदारों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में हार्डवेयर स्टोर में लगी आग: ज्वलनशील सामान से बढ़ी लपटें, छत का हिस्सा भी गिरा; दुकानदारों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार
सोनीपत में लगी आग की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुकान की छत का एक हिस्सा भी भरभराकर गिर गया। दुकानदार संजीव उर्फ कालू ब्रेजा ने बताया कि आग से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
खरखौदा शहर के दिल्ली चौक स्थित जवाहरलाल हार्डवेयर स्टोर में रविवार सुबह षण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
Trending Videos
दुकान में रखे पेंट और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही समय में लपटों ने पूरे प्रतिष्ठान को घेर लिया, जिससे अंदर रखा हार्डवेयर का सामान जलकर राख हो गया। आग की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुकान की छत का एक हिस्सा भी भरभराकर गिर गया। दुकानदार संजीव उर्फ कालू ब्रेजा ने बताया कि आग से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के दौरान आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर उन्होंने अपनी दुकानों से सामान बाहर निकाल लिया, जिससे किसी बड़े नुकसान को टाला जा सका। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।