सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five accused arrested for duping people of Rs 3.73 lakh on the pretext of online work

Sonipat News: ऑनलाइन काम का झांसा देकर 3.73 लाख ठगने के पांच आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for duping people of Rs 3.73 lakh on the pretext of online work
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


सोनीपत। ऑनलाइन काम कर मोटी कमाई का लालच गन्नौर की रहने वाली युवक से 3.73 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने राजस्थान के कोटा और झालावाड़ से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2.03 लाख रुपये उनके बैंक खातों में फ्रीज करवाने के साथ नकदी, मोबाइल, डेबिट कार्ड और पासबुक भी बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एवं साइबर सेल प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि थाना साइबर सोनीपत की टीम ने थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की। मामले को लेकर कीर्ति ने 23 दिसंबर, 2025 को साइबर थाना में प्राथमिकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया था कि 16 दिसंबर, 2025 को टेलीग्राम पर उन्हें होटल-रेस्टोरेंट को ऑनलाइन लाइक कर कमाई करने का ऑफर दिया था। शुरुआत में ठगों ने उनके खाते में 1,040, 1,350, 3,900 और 25 हजार रुपये तक ट्रांसफर कर उनका विश्वास जीत लिया।

इसके बाद बिजनेस प्वाइंट बढ़ाने और अधिक कमाई का झांसा देकर उनसे अलग-अलग खातों में पैसे डलवाए गए। पहले छोटी रकम, फिर 30 हजार रुपये और बाद में 1 और 2 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए। जब युवती ने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने उनका बिजनेस अकाउंट फ्रीज होने की बात कहकर और पैसे जमा करने का दबाव डाला।
संदेह होने पर जब उसने मना किया और अपने पैसे लौटाने के लिए कहा तो ठगों ने संपर्क ही बंद कर दिया। उनसे 3,73,000 रुपये की ठगी कर ली गई।

राजस्थान से पांच आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर राजस्थान के कोटा व झालावाड़ में दबिश देकर पांच आरोपियों प्रिंस, मयंक, सुजल को कोटा व विजय कुमार सुमन और चंचल को झालावाड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड, पासबुक और 6500 रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही 2,03,060 रुपये बैंक खातों में फ्रीज करवाए गए हैं।



साइबर ठगी से बचाव की अपील

डीसीपी कुशल पाल सिंह ने अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। निवेश या ट्रेडिंग से जुड़े ऑफर की स्वयं जांच करें और केवल विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें। अधिक मुनाफे के लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई जोखिम में न डालें। साइबर ठगी का शिकार होते ही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed