सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Food and Supplies Department teams checked gas agency records and found supplies to be normal.

Sonipat News: खाद्य आपूर्ति विभाग की टीमों ने गैस एजेंसियों का जांचा रिकॉर्ड, सप्लाई सामान्य मिली

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Food and Supplies Department teams checked gas agency records and found supplies to be normal.
गैस गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे खाद्य आपूर्ति विभाग के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने से घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजाली की आशंका उत्पन्न हो गई है। इसे रोकने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को गैस एजेंसियों की जांच की। साथ ही टीमें गठित कर बाजारों, ढाबों, खाने-पीने की दुकानों पर छापेमारी की गई।
Trending Videos

गन्नौर खंड के खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी हरेंद्र भनवाला ने अपनी टीम के साथ गन्नौर क्षेत्र की चार एलपीजी गैस एजेंसियों व उनके गोदामों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी एजेंसियों पर रिकॉर्ड दुरुस्त मिले। हरेंद्र भनवाला ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई सामान्य है। उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने-पीने स्टॉल पर दिखने लगे घरेलू गैस सिलिंडर
कॉमर्शिलय गैस की आपूर्ति बंद होने के कारण अब खाने-पीने की दुकानों, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि का स्टॉक समाप्त होने लगा है। खाने-पीने का स्टॉल लगाने वाले अधिकांश विक्रेताओं का कॉमर्शिलय सिलिंडर खत्म हो चुका है। ऐसे में कुछ ने तो डीजल, लकड़ी की भट्ठी से काम चलाना शुरू कर दिया है तो कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग भी दिख रहा है। एटलस रोड, रेलवे रोड, ओल्ड रोहतक रोड पर चाट-पकौड़ी व चाय, समोसे आदि की कुछ दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल करते हुए देखा गया।
ढाबों और दुकानों पर छापा डाला, 12 सिलिंडर जब्त
गोहाना। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग गोहाना की टीम ने दुकानों और ढाबों पर छापा डालकर 12 गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। इनमें 6 बड़े सिलिंडर, 4 घरेलू सिलिंडर और 2 छोटे 5 किलो वाले सिलिंडर शामिल हैं। टीम ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा। टीम की अगुवाई उप निरीक्षक दमन सिंह ने की। उनके साथ निरीक्षक कर्ण कौशिक, आदित्य रोहिल्ला, अनिरुद्ध (पीआरसी) और नागेंद्र (पीआरसी) भी मौजूद रहे।

गैस गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी। संवाद

गैस गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी। संवाद

गैस गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी। संवाद

गैस गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed