{"_id":"69bd5f8134889402200d6bc5","slug":"fraud-committed-under-the-pretext-of-sending-to-the-us-death-threats-issued-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151202-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर 50 लाख की ठगी, युवक को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर 50 लाख की ठगी, युवक को जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव भैंसवान खुर्द निवासी एक युवक के साथ अमेरिका भेजने के नाम पर करीब 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने युवक को गलत रास्ते से विदेश भेजा, बीच-बीच में लाखों रुपये ऐंठे और बाद में जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि वह बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाता है और खेती करता है। वह दो बार ओमान जा चुका है। अब अमेरिका जाने के लिए उसकी मुलाकात गांव निम्बारी जिला पानीपत निवासी परमिन्द्र उर्फ शेरू से हुई। आरोपी ने 32 लाख में बगैर डंकी रूट अमेरिका सुरक्षित पहुंचाने का भरोसा दिया।
आरोप है कि परमिन्द्र ने पहले चार लाख ले लिए और बाद में बहानों से और पैसे मंगवाए। उसको दिल्ली, पानीपत होते हुए दुबई, इथोपिया और ब्राजील भेजा दिया गया। ब्राजील पहुंचने के बाद 19 लाख रुपये और मंगवाए गए लेकिन आगे का इंतजाम नहीं किया। इससे युवक 17 दिन तक ब्राजील के एयरपोर्ट पर फंसा रहा।
इसके बाद युवक को अलग-अलग देशों से होते हुए बोलिविया, कोलम्बिया, पनामा, कोस्टारिका, निकारागुआ, होंडुरास, ग्वाटेमाला और मैक्सिको तक भेजा। इस दौरान कई जगह उसे बंधक बनाकर रखा गया और मारने की धमकी देकर पैसे वसूले गए।
पीड़ित ने बताया कि कुलदीप शर्मा निवासी नीलोखेड़ी और कर्मबीर आढ़ती निवासी गांव पाढ़ा ने भी इस काम में साथ दिया और अलग-अलग समय पर लाखों रुपये मंगवाए। मैक्सिको में उसे माफिया के हवाले कर दिया गया जहां उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। उसकी जान बचाने के लिए परिवार वालों ने और पैसे भेजे।
इसके बाद उसे गलत तरीके से अमेरिका बॉर्डर पार कराया गया जहां वह पकड़ा गया और करीब सात महीने तक डिटेंशन सेंटर में रहा। बाद में उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया। भारत लौटने के बाद जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोप है कि परमिन्द्र उर्फ शेरू ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की व जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
Trending Videos