{"_id":"69c53dfa1cc8eeb3d80e7d8c","slug":"mara-rani-went-on-a-tour-of-the-city-sitting-on-a-chariot-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151488-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रथ पर बैठकर नगर परिक्रमा पर निकलीं माता रानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रथ पर बैठकर नगर परिक्रमा पर निकलीं माता रानी
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में चिटाना वाली माता की रथ यात्रा में सवार निवर्तमान पार्षद हरिप्रकाश सैनी व श्री
विज्ञापन
सोनीपत। श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर समिति की ओर से कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में लगाया गया मेला अष्टमी पर महाआरती के साथ संपन्न किया गया। सुबह मेले के समापन पर रामलीला मैदान से बैंडबाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ रथयात्रा निकाली गई।
माता रानी को रथ पर विराजमान कर नगर की परिक्रमा करवाई गई। इसके बाद उनको पुराना बाजार स्थित सिद्धपीठ श्री चिटाने वाली माता मंदिर में लाया गया। रथयात्रा मेला स्थल से शुरू होकर सब्जी मंडी, मुरथल अड्डा, बड़ा बाजार, देवी बाड़ा, खारी कुआं होती हुई श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर पहुंची।
यहां उन्हें भवन में विराजमान किया गया। इस दौरान विधायक निखिल मदान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के बेटे वीरेंद्र कौशिक, ललित बत्रा, योगेश पाल अरोड़ा, पुनीत दहिया, निवर्तमान पार्षद हरिप्रकाश सैनी ने माता रानी की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।
इसमें प्रधान महेश गोयल, पंडित अमित शौनक, नरेश कुमार गोयल, अशोक गोयल, तरुण गोयल, विक्रांत गुप्ता, कप्तान चिटाना, राजू चिटाना, वेद कुच्छल, प्रवीण कुच्छल मौजूद रहे।
विधायक मदान ने राम नवमी और दुर्गा अष्टमी पर दी शुभकामनाएं
सोनीपत। राम नवमी और दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर विधायक निखिल मदान ने शहर के विभिन्न हिस्सों में निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा में हिस्सा लिया। सभी भक्तों को रामनवमी और दुर्गा अष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने श्रीराम मंदिर अग्रवाल सेवा समिति, गुड़ मंडी, श्री रघुबीर हनुमंत सेना, मॉडल टाउन की ओर से निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा में हिस्सा लिया।
यह शोभायात्रा राम मंदिर अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण से शुरू होकर गुड़ मंडी, काठ मंडी, मिशन रोड, रोहतक रोड से होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई। इसके अलावा चिट्टाने वाली माता मंदिर की ओर से निकाली गई शोभायात्रा और चार मरला हनुमान मंदिर में बाल महावीर दल की शोभायात्रा में हिस्सा लिया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि आज हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यातिथि विधायक निखिल मदान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान पूर्व पार्षद सुरेंद्र नैयर, लक्ष्मी नारायण तनेजा, देवेंद्र सैनी, अतुल जैन, जितेंद्र कामरा, महेश गोयल, अमित शौनक, भारत सिंह दुआ, मुकेश जैन, नरेंद्र भूटानी, प्रवीण वर्मा, कुलदीप वत्स, शुभम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
Trending Videos