{"_id":"69dd49fd7446179d520248e0","slug":"get-the-leaking-tanks-of-fire-engines-repaired-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152382-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दमकल गाड़ियों के लीक हो रहे टैंक ठीक करवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दमकल गाड़ियों के लीक हो रहे टैंक ठीक करवाए
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
दमकल गाड़ी के लीक टैंक को रिपेयर करने में जुटा वेल्डर। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर में दमकल विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद अब व्यवस्था पटरी पर लौट रही है। कई दिनों से खराब पड़ी दमकल गाड़ियों की समस्या को अमर उजाला की तरफ से प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग हरकत में आया और सभी गाड़ियों को अब ठीक करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार दमकल केंद्र की दो गाड़ियों के टैंक लीक हो रहे थे। उनसे लगातार पानी बह रहा था। हालत यह थी कि गाड़ियां खड़ी-खड़ी ही कुछ समय में खाली हो जाती थीं जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था। वहीं, एक अन्य गाड़ी की क्लच प्लेट भी खराब पड़ी थी जिससे आपात स्थिति में उसके उपयोग पर सवाल खड़े हो रहे थे।
स्थानीय स्तर पर इस समस्या को बार-बार उठाए जाने के बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हालांकि, मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और सभी खराब गाड़ियों की मरम्मत करवा दी।
अब दमकल विभाग की सभी गाड़ियां आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार बताई जा रही हैं। इस संबंध में गन्नौर दमकल इंचार्ज शमशेर सैनी ने बताया कि गाड़ियों की मरम्मत करवा दी गई है और विभाग अब किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।
Trending Videos