{"_id":"6a315bf05616fe6e990fd6bd","slug":"government-is-giving-subsidy-on-installing-solar-system-in-homes-sdm-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155556-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में सोलर सिस्टम लगवाने पर सरकार दे रही सब्सिडी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में सोलर सिस्टम लगवाने पर सरकार दे रही सब्सिडी : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आमजन को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली खर्च कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ बिजली बिल में राहत देना है।
एसडीएम ने बताया कि योजना के तहत उपभोक्ता अपने घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं। इस पर केंद्र व हरियाणा सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। केंद्र सरकार 1 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर 30, 2 किलोवाट पर 60 और 3 किलोवाट और उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है।
वहीं, राज्य सरकार की ओर से भी निर्धारित पात्रता के अनुसार अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। एसडीएम ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए बिजली कनेक्शन आवेदक के नाम होना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठाएं और हरित ऊर्जा अभियान को मजबूत बनाएं।