सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Heritage and City Walk will be held on 30th at Badakhalsa Memorial, fee of Rs 500

Sonipat News: बढ़खालसा मेमोरियल पर 30 को होगी हेरिटेज एंड सिटी वॉक, पांच सौ रखा शुल्क

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 May 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
Heritage and City Walk will be held on 30th at Badakhalsa Memorial, fee of Rs 500
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश का पर्यटन निगम आमजन, विशेषकर युवा पीढ़ी को विरासत से जोड़ने के लिए हेरिटेज एंड सिटी वॉक का आयोजन करेगा। प्रदेश में सात स्थानों पर इसका आयोजन होगा। 30 मई को एथनिक इंडिया राई से लेकर बढ़खालसा मेमोरियल तक इसका आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा पर्यटन निगम के एजीएम हरविंदर यादव ने बताया कि 30 मई को प्रदेश में दूसरी हेरिटेज एंड सिटी वॉक-2026 आयोजित की जा रही है। हरियाणा पर्यटन निगम की तरफ से आओ चलें अपनी विरासत के साथ मुहिम के तहत 30 मई को सुबह 6 से 8 बजे तक प्रदेश के सात प्रमुख स्थलों पर दूसरी हेरिटेज एंड सिटी वॉक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य प्रदेश वासियों विशेषकर युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं को हरियाणा की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ना है ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों को समझ सके। उनसे प्रेरणा ले सके।
विज्ञापन
Trending Videos



क्यूआर कोड और वेबसाइट से पंजीकरण की सुविधा, मौके पर भी सरका सकेंगे

एजीएम ने बताया कि पहली बार 27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया था। उसको लोगों का पूरा समर्थन मिला था। उसकी सफलता को देखते हुए अब दूसरी बार इसका आयोजन किया जा रहा है। भविष्य में प्रत्येक माह इस प्रकार की वॉक आयोजित करने की योजना है ताकि अधिक से अधिक लोग प्रदेश की विरासत से जुड़ सकें। विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि हेरिटेज एंड सिटी वॉक में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसकी पूरी जानकारी और पंजीकरण संबंधी विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा इच्छुक लोग मौके पर पहुंचकर भी अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें पानी, चाय, कॉफी, टोपी व अल्पाहार उपलब्ध कराया जाएगा। सभी स्थानों पर हेरिटेज गाइड की व्यवस्था भी की गई है जो प्रतिभागियों को संबंधित स्थलों के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

सोनीपत, पिंजौर, मोरनी, कुरुक्षेत्र, सूरजकुंड, रेवाड़ी और बल्लभगढ़ में होगी हेरिटेज एंड सिटी वॉक
इस बार प्रदेश के सात प्रमुख स्थलों को हेरिटेज एंड सिटी वॉक के लिए चिह्नित किया गया है। पंचकूला जिले के पिंजौर में यादवेंद्र गार्डन, गुरुद्वारा मंजी साहिब, भीमा देवी मंदिर स्थल संग्रहालय, धारा मंडल पिंजौर और प्राकृतिक बावड़ी का भ्रमण कराया जाएगा। मोरनी क्षेत्र में ऐतिहासिक मोरनी किले का भ्रमण कराया जाएगा। कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर तीर्थ स्थल, सरोवर, विराट स्वरूप तथा महाभारत अनुभव केंद्र संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। सोनीपत क्षेत्र के एथनिक इंडिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, राई से बढ़खालसा मेमोरियल तक, फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र में सूरजकुंड जलाशय से असोला-भाटी वन्यजीव अभयारण्य तक भ्रमण कराया जाएगा। रेवाड़ी में सैंडपाइपर पर्यटक परिसर से बड़ा तालाब तक तथा बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल से रानी की छतरी तक भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed