सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife murdered and stuffed in a sack, secret revealed before disposing of her

Sonipat News: पत्नी की हत्या कर बोरे में भरा, ठिकाने लगाने से पहले खुला राज

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 May 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered and stuffed in a sack, secret revealed before disposing of her
गोहाना में महिला की हत्या के मामले में पुलिस को रिपोर्ट देने वाले निजामुद्दीन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


गोहाना (सोनीपत)। नई सब्जी मंडी के पीछे किराये के मकान में रहने वाले युवक संदीप ने पत्नी प्रियंका की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाने की कोशिश की। उसने पहले घर के आंगन में गड्ढा खोदकर शव दबाने का षड्यंत्र रचा लेकिन बाद में उसे बोरे में भर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने अपने दोस्त को बोरा उठाने के लिए बुलाया। उसे अंदर शव होने का शक हो गया। दोस्त ने पुलिस को बुला लिया।
मूलरूप से गांव घड़वाल निवासी संदीप नई सब्जी मंडी के पास परिवार सहित रहता है। प्रियंका उसकी दूसरी पत्नी थी। उससे तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि संदीप पहली पत्नी को छोड़ चुका है। उसके बच्चे भी उसके साथ रहते हैं। कुछ दिन पहले वह बच्चों को गांव छोड़ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप शराब पीने का आदी था। अक्सर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। रविवार को किसी बात को लेकर प्रियंका और संदीप के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़न पर उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos


हत्या के बाद आरोपी ने शव को बोरे में भर दिया। उसने मकान के आंगन में गड्ढा खोदकर शव को दफनाने की कोशिश की लेकिन षड्यंत्र सिरे नहीं चढ़ सका। इसके बाद उसने गांव गढ़ी सराय नामदार खां निवासी अपने दोस्त निजामुद्दीन को घर बुलाया। आरोपी ने उससे कहा कि बोरे में लोहे का सामान है। उसे उठवाना है।

जब निजामुद्दीन बोरा उठाने पहुंचा तो उसे उसमें शव होने का शक हुआ। वह तुरंत वहां से निकल गया और अपने परिचितों को मामले की जानकारी देने के बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस रात करीब साढ़े 11 बजे मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान मकान के साथ खाली प्लॉट में खोदी गई नींव में रखा बोरा बरामद हुआ। पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें प्रियंका का शव था। पुलिस ने निजामुद्दीन की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्रारंभिक जांच में वारदात में संदीप के साथ उसके एक अन्य परिचित के शामिल होने का शक है। डीसीपी जितेंद्र गहलावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोहाना में महिला की हत्या के मामले में पुलिस को रिपोर्ट देने वाले निजामुद्दीन। संवाद

गोहाना में महिला की हत्या के मामले में पुलिस को रिपोर्ट देने वाले निजामुद्दीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed