{"_id":"6a155e8f1e2e1ef571072e83","slug":"sonipat-murder-case-security-guard-kills-couple-and-woman-with-rod-and-knife-after-minor-dispute-2026-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Triple Murder: बीच सड़क 3 कत्ल किए, फिर कमरे में जाकर आराम से खाया खाना; सुरक्षा गार्ड ने इसलिए तीनों को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Murder: बीच सड़क 3 कत्ल किए, फिर कमरे में जाकर आराम से खाया खाना; सुरक्षा गार्ड ने इसलिए तीनों को मारा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 26 May 2026 02:53 PM IST
सार
सोनीपत के टीडीआई सिटी में सुरक्षा गार्ड ने रॉड और चाकू मारकर दंपती और महिला की हत्या कर दी। पड़ोसी से विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। तीन लोगों की हत्या कर आरोपी ने कहा कि कोई बीच में आया तो जिंदा नहीं बचेगा। हत्या करने के बाद आरोपी ने कमरे में जाकर आराम से खाना भी खाया।
विज्ञापन
1 of 10
Sonipat Murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोनीपत की टीडीआई सिटी, कुंडली के बीपीएल फ्लैट्स में रविवार देर रात मामूली विवाद में निजी स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने पड़ोसी महिला के फ्लैट में घुसकर अभद्रता की। विरोध करने पर रॉड और धारदार हथियार से वार कर उसकी और बचाने आए दंपती की हत्या कर दी। कुंडली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोट मोहल्ला निवासी सुदेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके भाई विजय कुमार (50) भाभी सुनीता (48) के साथ चार-पांच साल से टीडीआई सिटी कुंडली के बीपीएल फ्लैट नंबर-1299 के प्रथम तल पर रहते थे। वह कार चलाते थे। उनकी इकलौती भतीजी की शादी हो चुकी है। सुदेश ने बताया कि विजय के फ्लैट के सामने मूलरूप से गांव बड़ौली निवासी स्वाति उर्फ पार्वती (32) अपने पति वीरेंद्र के साथ फ्लैट नंबर 1431 में रहती थी।
रविवार रात 11:20 बजे सुमित नामक युवक ने कॉल कर बताया कि पड़ोस में रहने वाला मूलरूप से झज्जर के गांव जसौर खेड़ी का ब्रह्मप्रकाश उनके भाई-भाभी व पड़ोस की महिला स्वाति पर लोहे के पाइप और चाकू से हमला कर रहा है। तीनों खून से लथपथ पड़े हैं। वह मौके पर पहुंचे तो भाई-भाभी और स्वाति मृत पड़े थे। सड़क पर खून फैला हुआ था। राई के एसीपी विपिन अहलाव ने बताया कि कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
3 of 10
सोनीपत में ट्रिपल मर्डर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला के फ्लैट पर जाकर की अभद्रता और मारपीट
बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी ब्रह्मप्रकाश स्वाति के फ्लैट पर जाकर अभद्रता करने लगा तो उसने विरोध किया। इस पर वह मारपीट करने लगा। स्वाति जब बचाव में चिल्लाई तो पड़ोस में रहने वाली उनकी सहेली सुनीता अपने पति विजय के साथ पहुंच गईं। इस पर आरोपी ने तीनों पर हमला कर दिया। तीनों को खींचकर नीचे ले आया। स्वाति को वह झाड़ियों की तरफ घसीटकर डालने लगा तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन लोगों की हत्या कर बोला आरोपी कोई बीच में आया तो जिंदा नहीं बचेगा
टीडीआई सिटी कुंडली के बीपीएल फ्लैटों में हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पड़ोस की महिला से विवाद के बाद सनकी आरोपी ने तीन लोगों की हत्या कर डाली। वारदात को अंजाम देने के बाद भी उसकी दिल नहीं पसीजा और वह अपने कमरे में जाकर आराम से खाना खाने लगा। तीन हत्या करने का आरोपी ब्रह्मप्रकाश टीडीआई के बीपीएल फ्लैट में अकेला रहता था। फ्लैट उसके भाई का बताया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और आपराधिक पृष्ठभूमि को भी खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात आरोपी पड़ोस में रहने वाली स्वाती से झगड़ा और अभद्रता कर रहा था।
शोर सुनकर विजय कुमार और उनकी पत्नी सुनीता उसे बचाने को आगे आ गए। इसी दौरान आरोपी आग बबूला हो गया और उसने पाइप, डंडे व चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी। इससे लोग सहम गए। आरोपी ने सभी से कहा कि कोई भी बीच में आया तो जिंदा नहीं बचेगा। एक अन्य महिला बचाव में आई तो उनके हाथ पर डंडे से वार कर दिया। उनके हाथ में भी सूजन बताई जा रही है। तीन लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी अपने कमरे में चला गया और सामान्य तरीके से खाना खाने लगा। इससे उसकी सनक का अंदाजा लगाया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।