{"_id":"69c59a4b9165a5d66b0e548f","slug":"if-the-water-bill-is-not-paid-by-31st-the-connection-will-be-disconnected-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151481-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पानी का बिल 31 तक जमा नहीं करने पर कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पानी का बिल 31 तक जमा नहीं करने पर कटेगा कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
31 मार्च तक जमा नहीं किए तो कटेंगे पानी के कनेक्शन जल विभाग। स्रोत : संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। शहर में पेयजल बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है। जलापूर्ति विभाग ने साफ कर दिया है कि 31 मार्च तक बकाया बिल जमा नहीं करने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन एक अप्रैल से काट दिए जाएंगे।
शहर में जलापूर्ति विभाग के करीब 14 हजार उपभोक्ता हैं। इनको रोज लाखों लीटर पेयजल सप्लाई किया जाता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता नियमित रूप से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर विभाग के पांच करोड़ से ज्यादा बिल बकाया हैं।
लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण यह राशि लगातार बढ़ती जा रही है। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। अब विभाग ने सख्ती करने का फैसला लिया है। शहर के सभी उपभोक्ताओं को नए पेयजल बिल जारी कर दिए गए हैं। उन्हें 31 मार्च तक जमा करना होगा।
तय समय तक बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विभागीय कार्रवाई का विरोध करने या बिल जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
शहर में पेयजल के बिल हर छह महीने में भेजे जाते हैं। जिन घरों में मीटर लगा है उन्हें 360 रुपये और जिनके यहां मीटर नहीं है उन्हें 720 रुपये का बिल दिया जाता है। विभाग 31 दिसंबर 2025 तक के बिल उपभोक्ताओं को बांट चुका है। जिन उपभोक्ताओं का एक हजार रुपये से ज्यादा बकाया है उन्हें अब नोटिस भेजने की तैयारी भी की जा रही है।
विभाग ने नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी राहत दी है। अब रोड काटने का चार्ज नहीं लिया जाएगा। उपभोक्ता केवल अपनी फाइल और 1500 रुपये जमा कराकर कनेक्शन ले सकते हैं। यदि कोई उपभोक्ता एक साथ 1500 रुपये देने में सक्षम नहीं है तो वह सिर्फ फाइल जमा कर सकता है। इसके बाद हर बिल में 10 रुपये जोड़कर यह राशि पूरी होने तक ली जाएगी।
इसी तरह यदि कोई उपभोक्ता मीटर लगाने में असमर्थ है तो विभाग खुद मीटर लगाएगा। उसकी कीमत हर बिल में 25 रुपये जोड़कर धीरे-धीरे वसूली जाएगी।
वर्जन
सभी उपभोक्ता 31 मार्च तक पानी का बिल जमा कर दें। समय पर भुगतान नहीं करने वालों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। कनेक्शन काटने का खर्च भी उनसे ही लिया जाएगा। सुनील सैनी, एसडीओ, जलापूर्ति विभाग
Trending Videos