{"_id":"69f33e7d9a4e749c480bdfc4","slug":"importance-of-labor-explained-through-a-short-play-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153240-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लघु नाटिका से बताया श्रम का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लघु नाटिका से बताया श्रम का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के आर्य कन्या स्कूल में श्रमिक दिवस मनातीं छात्राएं और स्टाफ। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश होने की वजह से आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 30 अप्रैल को ही अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक कर्मचारियों, सफाई कर्मियों, माली एवं सुरक्षा गार्ड को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा सातवीं की छात्राओं ने श्रम का महत्व विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की जबकि नर्सरी से केजी तक के बच्चों ने कविताएं सुनाकर सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों ने श्रमिक बनकर प्रस्तुति दी।
विद्यालय के प्रधान अजय गर्ग ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें विद्यालय की रीढ़ बताया। प्रधानाचार्य सुनीता अहलावत ने छात्राओं को श्रम के महत्व से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos