सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kajal Kaushik and Kajal Antil Secure First Place in M.Ed. First Semester Examination

Sonipat News: एमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में काजल कौशिक और काजल आंतिल प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Kajal Kaushik and Kajal Antil Secure First Place in M.Ed. First Semester Examination
टीकाराम शिक्षा महाविद्यालय की टॉपर छात्राएं प्राचार्य व अन्य प्राध्यापक के साथ। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल की ओर से घोषित एमएड प्रथम समेस्टर के परिणामों में टीका राम शिक्षा महाविद्यालय के छात्रों ने सफलता के परचम लहराए हैं। महाविद्यालय की छात्रा काजल आंतिल ने प्रथम और साक्षी व विभूति जैन ने संयुक्त रूप से द्वितीय और मानसी व श्रुति दराल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos

एमएड तृतीय समेस्टर के परिणामों में महाविद्यालय की छात्रा काजल कौशिक ने प्रथम और छात्रा ज्योति आंतिल व भारती ने संयुक्त रूप से द्वितीय और दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि एमएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के सभी छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एमएड प्रथम तथा तृतीय दोनों ही सेमेस्टर में पहले 10 स्थानों पर टीका राम शिक्षा महाविद्यालय में छात्रों ने सफलता प्राप्त की। एमएड तृतीय सेमेस्टर की छात्रा काजल कौशिक ने प्रथम तथा द्वितीय सेमेस्टर में भी विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। टीकाराम शिक्षा समिति के प्रधान सुरेंद्र दहिया ने विश्वविद्यालय में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed