सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Keeping one's culture alive is the hallmark of a true citizen: Jain

अपनी संस्कृति को जीवित रखना सच्चे नागरिक की पहचान : जैन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Keeping one's culture alive is the hallmark of a true citizen: Jain
नेपाली मूल के नागरिकों के सम्मेलन में पहुंचने पर स्वागत करते श्री पशुपति नाथ सोसायटी के सदस्य। 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। दूसरे देश में जाकर अपनी संस्कृति को जीवित रखना सच्चे नागरिक की पहचान है। संस्था के माध्यम से संगठन एवं भाईचारा मजबूत होता है। समस्याओं का समाधान होता है। ये बातें नगर निगम के निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने नेपाली मूल के नागरिकों की ओर से गठित श्री पशुपति नाथ सामाजिक सोसाइटी के प्रथम सम्मेलन में कही।
उन्होंने सोसाइटी की ओर से भविष्य की योजनाओं पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान समाज की बेटियों ने धर्म पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान सोसाइटी ने संकल्प लिया कि शहर में पशुपतिनाथ मंदिर, सामुदायिक भवन का निर्माण, गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद, भूखे व्यक्ति की अन्न सेवा, प्रकृति संरक्षण के लिए पौधरोपण, महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार के अवसर दिलवाने के लिए कौशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
राजीव जैन ने सोसाइटी के कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर कृष्ण नाथ पांडेय, शिव लाल, निशा, जीवन शर्मा, राजू पांडे, अनिशा, अनु थापा, तारा देवी, घनश्याम भुषाल, ऋषि पाल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed