{"_id":"6a6de46349ae6c7aee0707a1","slug":"kirti-vansh-and-pramendra-medal-winners-at-the-block-level-sports-competition-honoured-sonipat-news-c-197-1-snp1017-158001-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खंडस्तरीय खेल स्पर्धा के पदक विजेता कीर्ति, वंश और प्रमेंद्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खंडस्तरीय खेल स्पर्धा के पदक विजेता कीर्ति, वंश और प्रमेंद्र सम्मानित
Sat, 01 Aug 2026 05:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो - राजकीय स्कूल, माहरा में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए शिक्षक। स्रोत - प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। राजकीय उच्च विद्यालय माहरा में शनिवार को खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य रेखा देवी ने की। स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य और स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
डीपीई शमशेर सिंह ने बताया कि अंडर -17 बालिका वर्ग में कीर्ति ने शॉटपुट, जैवलिन थ्रो और हाई जंप में दूसरा स्थान प्राप्त कर तीन मेडल जीते। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में वंश ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण व 100 मीटर में रजत पदक जीता।
अंडर-14 वर्ग में प्रमेंद्र ने 52 किग्रा कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। प्राचार्य रेखा देवी ने कहा कि खेल हो या पढ़ाई, सफलता निरंतर अभ्यास से ही मिलती है। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
खेलों से उनका शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है। इसके साथ ही खेल उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र, रमेश, यशविन्द्र, राकेश, शीला, सीमा, शीला सिहाग, अनुराधा, विमला, प्रेमबीर, सतीश, नवीन उपस्थित रहे।