सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Led by the former mayor, citizens of Nepali origin joined the BJP.

Sonipat News: पूर्व मेयर की अगुवाई में नेपाली मूल के नागरिकों ने ली भाजपा की सदस्यता

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Apr 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Led by the former mayor, citizens of Nepali origin joined the BJP.
भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद नेपाली मूल के लोगों के साथ निवर्तमान मेयर राजीव जैन। स्रोत : प्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मेयर राजीव जैन की अगुवाई में नेपाली मूल के नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जैन ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। विश्वास दिलाया कि पार्टी सभी को परिवार का सदस्य मानकर सम्मान दिया जाएगा।

राजीव जैन ने कहा कि भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक राष्ट्रवाद की भावना से काम करते हुए गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी से देश को 2047 में विकसित भारत बनाने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी, महामंत्री शैलेंद्र तोमर, एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल ग्रोवर, ऋषिपाल, निशा पुन, अनीशा बराल, अनु थापा, तारा शर्मा, अंजू पांडे, दुर्गा पांडे उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed