{"_id":"69cbbc029f3d2ab3230c7921","slug":"lord-mahavira-gave-the-message-of-non-violence-to-the-country-and-the-world-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151698-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भगवान महावीर ने देश-दुनिया को दिया अहिंसा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भगवान महावीर ने देश-दुनिया को दिया अहिंसा का संदेश
विज्ञापन
जयंती पर भगवान महावीर की शांति धारा कराते जैन मुनि। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। अहिंसा, शांति, करुणा, प्रेम और सहयोग का संदेश देश-दुनिया को देने वाले भगवान महावीर की जयंती का पर्व उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज के सान्निध्य में मनाया गया। जैन मंदिरों में सुबह भगवान की शांति धारा के बाद पालकी व शोभायात्रा निकाली गई।
दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-15 में चल रहे पंच कल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन भगवान महावीर का जन्म कल्याणम पांडुशिला पर मूर्ति का विधि-विधान से नमन करके मनाया गया। रात में भगवान को पालने में झुलाने की रस्म अदा की गई।
पांच दिवसीय पंच कल्याणक महोत्सव में उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज ने कहा कि सफल एवं सार्थक जीवन के लिए भगवान महावीर सी गुणवत्ता जन-जन में स्थापित करने और भगवान महावीर को जीवन का हिस्सा बनाने और उसमें ढलने का प्रयास करें।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन एवं नगर निगम के निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि कोरोना काल में ब्रिटेन की संसद में कोरोना से मुक्ति के लिए नवकार मंत्र का जाप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवकार मंत्र दिवस पर दिए गए संदेश, पानी बचाने, एक पेड़ मां के नाम लगाने, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल, देश दर्शन, प्राकृतिक खेती, स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं खेल जीवन में तथा गरीबों की सहायता के नौ संकल्प हमें जीवन में अपनाने होंगे। यही भगवान महावीर के जन्म कल्याणक मनाने की सार्थकता है।
दिगंबर जैन मंदिर में शाम के समय भगवान महावीर को रथ में सवार करके नगर दर्शन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रमों में बच्चों ने धर्म भक्ति के भावों से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर अधिवक्ता सुरेश जैन, भूषण जैन, जय कुमार जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन, निर्मल जैन, अवनीश जैन, अमित जैन, पारस जैन, अरिहंत जैन संगीता जैन, पूनम जैन आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos