{"_id":"69cbc61c66cc0fd502089b9b","slug":"shri-ram-jai-ghosh-yatra-will-be-taken-out-today-on-hanuman-jayanti-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151700-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हनुमान जन्मोत्सव पर आज निकालेंगे श्रीराम जयघोष यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हनुमान जन्मोत्सव पर आज निकालेंगे श्रीराम जयघोष यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के श्री अग्रसेन धाम, कुंडली में आयोजन समिति बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। स्रोत:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। श्री अग्रसेन धाम, कुंडली में बुधवार दोपहर 2 बजे से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि भगवान का महाभिषेक सुरेश गर्ग की तरफ से किया जाएगा। भगवान का अलौकिक सिंगार होगा।
इस दौरान 21 मीटर की पीली चुनरी व पीलिया अर्पण की जाएगी। प्रिंस जैन व शुभम की ओर से बालाजी के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। हनुमान को पालकी में विराजमान करके ध्वज के साथ श्रीराम जयघोष यात्रा निकाली जाएगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन और मॉडल टाउन दिल्ली के विधायक अशोक गोयल देवरा विशेष रूप से पूजा करेंगे। यह कार्यक्रम रमन बंसल के सानिध्य में होगा।
स्वामी दयानंद सरस्वती और महामंडलेश्वर नर्मदा शंकरपुरी महाराज भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संस्था की आयोजन समिति की बैठक में धाम के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, महासचिव अनिल गोयल, वीरेंद्र बंसल, दया शंकर, महासचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष दीपक मंगला व राहुल सिंघल भी शामिल रहे।
Trending Videos