{"_id":"69c932794807bba8450b89d7","slug":"man-accused-of-firing-at-a-youth-in-a-dispute-over-car-removal-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151626-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार हटाने के विवाद में युवक पर फायरिंग करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार हटाने के विवाद में युवक पर फायरिंग करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। ओम नगर स्थित गली में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी जान से मारने की धमकी दी गई। रात को घर के बाहर आकर गाली-गलौज की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ओम नगर की गली नंबर-1 में रहने वाले अंकित ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह घर आ रहे थे। गली में कार खड़ी थी जिसकी वजह से उनकी कार नहीं निकल पा रही थी। उन्होंने हाॅर्न बजाया तो कार से गली का ही रहने वाला सोमू उतरा। साथ में उसका दोस्त भी था।
जब उसने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो सोमू गाली-गलौज करने लगा। सोमू ने उनकी कार में टक्कर मारी। जान से मारने की धमकी देते हुए अपने दोस्तों को बुलाने चला गया। अंकित ने कहा कि उसने पुलिस को कॉल कर दी। सोमू और उसके साथियों ने पुलिस के सामने भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
अंकित का आरोप है कि रात करीब 1.30 बजे सोमू, उसके दोस्त गगन और अन्य पहुंचे। घर के बाहर खड़े होकर गालियां देने लगे। जब वह बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर गोली चलाई। घर में घुसकर उसने अपनी जान बचाई।
Trending Videos