सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married woman dies after consuming poison, husband arrested

Sonipat News: जहर खाने से विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Apr 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies after consuming poison, husband arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गोहाना। चोपड़ा कॉलोनी में जहर खाने से नवविवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष का आरोप है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे जहर खिलाया गया है। पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जेपी कॉलोनी निवासी जसवंत ने सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी बेटी वर्षा (25) की शादी 20 अप्रैल, 2025 को चोपड़ा कॉलोनी निवासी मोहित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने के बावजूद ससुराल पक्ष नहीं माना। उनकी बेटी को लगातार परेशान किया जाता था। अब संदिग्ध परिस्थितियों में वर्षा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। आरोप है कि उनकी बेटी को जहर खिलाया गया है।
जसवंत की शिकायत पर पुलिस ने पति मोहित, ननद, ननदोई व उनकी मौसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed