सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Meritorious students were honored with bicycles.

Sonipat News: मेधावी बच्चों को साइकिल देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored with bicycles.
मेधावी बच्चों को साइकिल देकर सम्मानित करते संस्था के सदस्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
गोहाना। नवजीवन शिक्षा समिति ने गांव आंवली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 16वां वार्षिक समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में गांव के पहली से पांचवीं कक्षा तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। समिति हर साल बच्चों का आंकलन कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करती है।
Trending Videos

इस बार पहली कक्षा में नैंसी, दूसरी में गुरुवंश, तीसरी में मानव, चौथी में रिया और पांचवीं में मुलाना ने पहला स्थान हासिल किया। सभी विजेता बच्चों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इनमें चार बच्चे सरकारी और एक प्राइवेट स्कूल का रहा। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 बच्चों को लैंप लाइट भी बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति संचालक जसवंत मलिक उर्फ भूरू ने बताया कि उनका मकसद बच्चों की शुरुआती पढ़ाई को मजबूत बनाना है ताकि आगे उनका भविष्य बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि समिति पिछले 15 साल से इस काम में लगी हुई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश कुमार, लाखन माजरा स्कूल के प्रधानाचार्य और गांव के जितेंद्र मलिक ने समिति के काम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल दूसरे लोगों के लिए भी मिसाल है।
इस मौके पर तेजवीर, जयभगवान, आशा, गीता, नरेंद्र समेत कई अध्यापक और गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed