फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mobile hacked after watching a reel.1.33 lakh siphoned from account.

Sonipat News: रील देखते ही हैक हुआ मोबाइल, खाते से निकले 1.33 लाख रुपये

Sat, 01 Aug 2026 08:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Aug 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Mobile hacked after watching a reel.1.33 lakh siphoned from account.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय बरती गई छोटी सी लापरवाही मजदूर को भारी पड़ गई। इंस्टाग्राम पर रील देखते समय उनका मोबाइल हैक हो गया। साइबर ठगों ने कुछ ही समय में उनके बैंक खाते से 1.33 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाना सोनीपत में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव मुरथल निवासी सतपाल ने बताया कि वह पिपली खेड़ा स्थित जंबो लॉजिस्टिक कंपनी में लेबर का काम करते हैं। 17 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे कंपनी में काम के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल जमा कराया था। दोपहर करीब एक बजे लंच के समय मोबाइल वापस मिलने पर वह इंस्टाग्राम पर रील देखने लगे। इस दौरान उनका मोबाइल हैक हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार मोबाइल हैक होने के कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए गए। पहले ट्रांजेक्शन में 98 हजार रुपये और दूसरे में 35 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल ने बताया कि खाते से रुपये निकलने का मैसेज मिलते ही उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाना सोनीपत में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि साइबर ठगों ने फर्जी वेबसाइट और कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए खातों का इस्तेमाल कर रकम हड़पी है।

मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय रहें सतर्क
साइबर थाना प्रभारी पवन के अनुसार अनजान लिंक, संदिग्ध वेबसाइट, फर्जी एप या सोशल मीडिया गतिविधियों के दौरान सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या पुलिस को देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed