सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than one meter shown in PPP, complaint given for encroachment on the street

Sonipat News: पीपीपी में दिखाए एक से अधिक मीटर, गली पर कब्जे की दी शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
More than one meter shown in PPP, complaint given for encroachment on the street
गोहाना के लघु सचिवालय में लगे समाधान शिविर में उपायुक्त सुशील सारवान के समक्ष अपनी बात रखते एक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत/गोहाना/गन्नौर। सीटीएम डाॅ. अनमोल ने लिवासपुर गांव में गली पर कब्जे का मौका देखकर समाधान करने के निर्देश दिए। गांव जगदीशपुर में भी गली में लगा ट्रांसफॉर्मर हटाया जाएगा। इस संबंध में भी बिजली निगम को निर्देशित किया गया है।
वीरवार को सोनीपत में 18, गाेहाना में 24, खरखौदा में 10 से ज्यादा और गन्नौर में 4 शिकायतें समाधान शिविरों में रखी गईं। इनका समाधान निकालने के निर्देश दिए गए हैं। सोनीपत लघु सचिवालय में इंतकाल, परिवार पहचान पत्र में एक से अधिक मीटर दर्ज होने और अन्य शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेवड़ा में गली के बीच खंभा, जगदीशपुर में गली में ट्रांसफाॅर्मर से होने वाली परेशानी की शिकायत सुनने के बाद सीटीएम डाॅ. अनमोल ने यूएचबीवीएन के अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। लिवासपुर में गली पर किए गए कब्जों की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए।
अन्य शिकायतों में रिहायशी प्रमाणपत्र से संबंधित शिकायत, बुलडोजर से फलों का बगीचा नष्ट करने की शिकायत, मकान पास होने पर राशि की किस्त न मिलने की शिकायत, पंचायती जमीन पट्टे पर लेने के बावजूद जमीन का कब्जा न मिलने की बात सामने आई। इस दौरान एसीपी राजपाल सिंह व अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
--
मुख्यमंत्री की रैली को लेकर डीसी ने सभी विभागों को दी हिदायतें
गोहाना के लघु सचिवालय में लगे समाधान शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त सुशील सारवान ने की। उनके समक्ष 24 फरियादें आईं। इनमें ज्यादातर अवैध कब्जा हटवाने और इंतकाल से संबंधित थीं। कथूरा के खरीद केंद्र पर गेहूं की सरकारी खरीद करने, गांव में सरकारी कार्य में बाधा डाल रही पब्लिक हेल्थ विभाग की दीवार हटवाने की अर्जी लगाई गई। दुकान की रजिस्ट्री करवाने के बारे में शिकायत दी गई। जसराणा में खेतों के रास्ते पक्के करवाने, इंतकाल करवाने की बात रखी गई। छिछड़ानाम में अवैध कब्जा हटवाने, परिवार पहचान पत्र को ठीक करवाने के अलावा बिजली व पानी से संबंधित शिकायतें आईं।
उपायुक्त ने सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने व जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। अमल नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके अलावा उन्होंने 29 मार्च को मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली को लेकर भी सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रबंधों में किसी भी तरह की कमी नहीं छूटनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम अंजली श्रोत्रिय, डीसीपी भारती डबास, डीएफओ रेनू बाला, बीडीपीओ परमजीत, पूनम चंदा, एक्सईएन पंचायती राज कुलबीर फोगाट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
--
गन्नौर में एसडीएम प्रवेश कादियान ने सुनीं 4 शिकायतें
गन्नौर के लघु सचिवालय में एसडीएम प्रवेश कादियान की अध्यक्षता वाले समाधान शिविर में 4 फरियादें आईं। परिवार पहचान पत्र में आय से संबंधित, बिजली व पानी की शिकायतों के समाधान के लिए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed