फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Motilal Nehru Sports School hoisted its flag in CBSE competitions

Sonipat News: मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय ने सीबीएसई प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

Fri, 07 Aug 2026 06:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Aug 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Motilal Nehru Sports School hoisted its flag in CBSE competitions
फोटो :: सोनीपत के राई ​स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय की वॉलीबॉल टीम कुलपति अशोक व प्राचार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई की छात्राओं ने सीबीएसई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। विद्यालय की फुटबॉल और वाॅलीबॉल टीमों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। प्रदर्शन के आधार पर 30 खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।
2 से 6 अगस्त तक गांव भदाना में सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर-14 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 13 सीबीएसई विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय की टीम ने फाइनल में विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम ने क्वार्टर फाइनल में आदर्श स्कूल महम को 3-1 और सेमीफाइनल में डीएवी अंबाला को 3-0 से हराया था।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 1 से 6 अक्तूबर तक गुजरात के वडोदरा में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय अंडर-14 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। विजेता टीम की छह खिलाड़ियों का चयन पहले ही आईपीएससी के माध्यम से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं से लौटने पर विद्यालय की प्राचार्य एवं निदेशक दिनेश ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रशिक्षक नवदीप सिंह और राजकुमार राणा को भी बधाई दी। कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
इंसेट
वॉलीबॉल में भी शानदार प्रदर्शन
28 से 30 जुलाई तक कपिल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ में सीबीएसई क्लस्टर-15 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में 28 सीबीएसई विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था। विद्यालय की अंडर-19 टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 टीम ने रजत पदक जीतकर संस्थान का मान बढ़ाया। अंडर-19 टीम ने क्वार्टर फाइनल में होली चाइल्ड स्कूल फरीदाबाद को 2-0 से हराया था। सेमीफाइनल में आरपीएस महेंद्रगढ़ को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची थी।

इंसेट
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई
अंडर-19 टीम ने फाइनल मुकाबले में ब्ल्यू बेल्स स्कूल गुरुग्राम को 3-0 से पराजित किया। इस जीत के साथ टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 27 सितंबर तक लुधियाना, पंजाब में आयोजित होगी। इसमें विद्यालय की 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। कुल मिलाकर 30 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।

फोटो :: सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय की वॉलीबॉल टीम कुलपति अशोक व प्राचार

फोटो :: सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय की वॉलीबॉल टीम कुलपति अशोक व प्राचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed