{"_id":"6a75d43477923821e300aeee","slug":"opposition-intensifies-against-market-parking-project-on-stadium-land-in-gohana-sonipat-news-c-197-1-snp1017-158357-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना में स्टेडियम की जमीन पर मार्केट-पार्किंग योजना का विरोध तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना में स्टेडियम की जमीन पर मार्केट-पार्किंग योजना का विरोध तेज
Fri, 07 Aug 2026 06:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो - लघु सचिवालय में एसडीएम के नाम ज्ञापन देते हुए जन संघर्ष मंच के सदस्य। स्रोत - प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। चौधरी देवीलाल स्टेडियम की जमीन पर प्रस्तावित बहुमंजिला मार्केट और पार्किंग निर्माण का विरोध तेज हो गया है। जन संघर्ष मंच और शहर के नागरिकों ने इस योजना को विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ बताया है। उन्होंने स्टेडियम की जमीन दोबारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को सौंपने की मांग की है।
मंच के प्रतिनिधियों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जन संघर्ष मंच के पदाधिकारी रघुवीर सिंह और सुनीता त्यागी ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम की भूमि मूल रूप से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान थी। बाद में इस पर स्टेडियम का निर्माण कर दिया गया था। अब नगर परिषद इसी भूमि पर बहुमंजिला मार्केट और पार्किंग विकसित करना चाहती है। मंच इस योजना का पुरजोर विरोध कर रहा है। विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पर्याप्त खेल मैदान जरूरी है। इसलिए स्कूल की भूमि का व्यावसायिक उपयोग नहीं होना चाहिए।
ज्ञापन में मांग की गई है कि स्टेडियम की भूमि का उपयोग केवल खेल गतिविधियों तक सीमित रहे। इसे शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भी उपयोग किया जाए। प्रस्तावित मार्केट और पार्किंग योजना को तत्काल निरस्त किया जाए। मंच ने सरकार से विद्यार्थियों और शहर के भविष्य को ध्यान में रखने की अपील की। उन्होंने इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।