फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The atmosphere in the district became imbued with devotion, thanks to the soil from Guru Ravidas's birthplace.

Sonipat News: गुरु रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी से जिले में भक्तिमय हुआ वातावरण

Fri, 07 Aug 2026 05:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Aug 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere in the district became imbued with devotion, thanks to the soil from Guru Ravidas's birthplace.
फोटो : सोनीपत में देवडू रोड पर पावन मिट्टी लेकर पहुंचे मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई मिट्टी वीरवार को सोनीपत पहुंची। इस अवसर पर मेयर राजीव जैन ने श्रद्धालुओं के साथ देवडू रोड, लाल दरवाजा स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर पावन मिट्टी की स्थापना की व संत गुरु रविदास महाराज को नमन किया।

राजीव जैन ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने जीवन से समाज को समानता, मानवता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के जन्म स्थल की पावन मिट्टी पूरे देश में पहुंचाना केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रेरणादायी अभियान है। श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संकल्प लिया। पूरा वातावरण भक्तिमय भजनों और जय गुरु रविदास के जयघोष से गुंजायमान रहा। इस दौरान आजाद नेहरा, कविता शर्मा, शमशेर सिंह तूफान, दीपक नैन, श्रवण कौशिक, मुकेश सैनी, कृष्ण भाटिया, रतन सिंह भाटिया, मोहन लाल नेहरा, कंवर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed