{"_id":"6a75c745817343e89c0a2680","slug":"apurva-sharma-receives-a-special-invitation-to-a-royal-banquet-at-rashtrapati-bhavan-sonipat-news-c-197-1-snp1001-158355-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अपूर्वा शर्मा को राष्ट्रपति भवन में शाही रात्रि भोज का विशेष निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अपूर्वा शर्मा को राष्ट्रपति भवन में शाही रात्रि भोज का विशेष निमंत्रण
Fri, 07 Aug 2026 05:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो :: अपूर्वा शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की पूर्व एनसीसी कैडेट अपूर्वा शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें 15 अगस्त की शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शाही रात्रि भोज के लिए विशेष निमंत्रण मिला है। वह हरियाणा की एकमात्र छात्रा हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
यह उपलब्धि अपूर्वा, उनके परिवार और जीवीएम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत के लिए गौरव का विषय है। जीवीएम संस्थाओं के प्रधान डॉ. ओपी परूथी और कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मंजुला स्पाह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अपूर्वा का चयन माई भारत के यूथ पार्लियामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग्स के विजेताओं सहित देशभर से केवल छह युवाओं को आमंत्रित किया गया है। वर्तमान में अपूर्वा गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में एमएससी की छात्रा हैं। मात्र 20 वर्ष की आयु में मिली यह उपलब्धि उनके लिए यादगार क्षण है।
विज्ञापन
अपूर्वा सोनीपत के गांव सहजादपुर की निवासी हैं। उनके पिता प्रवीण कुमार और माता पूनम ने इसे परिवार के लिए गर्व का पल बताया। अपूर्वा का कहना है कि विद्यार्थियों को हर अवसर को प्रतिभा साबित करने का मंच समझना चाहिए। प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने अपूर्वा को प्रतिभाशाली और अनुशासित छात्रा बताया। उप-प्राचार्या डॉ. सुमन नासा, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रियंका और एनएसएस प्रभारी रूचिका विरमानी सहित स्टाफ ने भी उन्हें बधाई दी।