{"_id":"6a75caa0fc8baccec900601f","slug":"tree-plantation-and-plant-conservation-the-need-of-the-hour-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158358-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पौधरोपण और पौधों का संरक्षण समय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पौधरोपण और पौधों का संरक्षण समय की मांग
Fri, 07 Aug 2026 05:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Aug 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में पौधरोपण करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, साथ हैं विधायक कृष्णा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और नियमित रूप से देखभाल करने का आह्वान किया।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका है। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधरोपण और पौधों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल है।
प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर भी ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं व अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें। इस दौरान विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, उपायुक्त नेहा सिंह, उप वन संरक्षक रेनू बाला, गन्नौर मार्केट कमेटी के चेयरमैन निशांत छौक्कर भी मौजूद रहे।