फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle.

Sonipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 11 Aug 2026 08:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Aug 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle.
मृतक विशाल का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। जीटी रोड पर बड़ी फ्लाईओवर के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी विशाल की मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि विशाल करीब एक साल से गांव पीपली खेड़ा में रह रहा था। गन्नौर के पास एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार को वह रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहा था। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 फ्लाईओवर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद विशाल सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने बड़ी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed