सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nishu Tyagi improves her UPSC rank, now secures 685th

Sonipat News: यूपीएससी में निशु त्यागी की रैंक में सुधार, अब 685वीं हासिल की

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nishu Tyagi improves her UPSC rank, now secures 685th
यूपीएसी क्वालिफायर निशु त्यागी।
विज्ञापन
गन्नौर। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में एक बार फिर सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र की होनहार अभ्यर्थी निशु त्यागी ने अपनी रैंक में सुधार किया है। तीसरे प्रयास में उन्हें 752वीं रैंक मिली थी, जबकि इस बार उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 685वीं रैंक प्राप्त की है।
Trending Videos

रैंक में सुधार की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने निशु को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की। निशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशु त्यागी के पिता प्रवीण त्यागी एक साइबर कैफे चलाते है, जबकि माता बैंक में कार्यरत है। निशु के दादा लालमन त्यागी राजनीति में सक्रिय है और वह मार्केट कमेटी के चैयरमेन रह चुके है। निशु त्यागी ने बताया कि पिछली बार मिली रैंक से संतुष्ट न होकर उन्होंने और बेहतर परिणाम के लिए दोबारा प्रयास किया। कठिन परिश्रम और नियमित अध्ययन के बल पर इस बार उनकी रैंक में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
निशु ने कहा कि यदि इस रैंक के आधार पर उन्हें कोई बेहतर महकमा मिलता है तो वह वर्तमान प्रशिक्षण को छोड़कर नए महकमे को जॉइन करने पर विचार करेंगी। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में रहकर समाज और देश के लिए बेहतर कार्य करना है। परिजनों का कहना है कि निशु की सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed