{"_id":"68c87a12612c0349f101a583","slug":"obc-community-was-always-insulted-in-congress-government-baroli-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142308-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार में ओबीसी समाज का हमेशा अपमान हुआ : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार में ओबीसी समाज का हमेशा अपमान हुआ : बड़ौली
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन

फोटो 18: सोनीपत के सेक्टर-7 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेशस्तरीय ओबीसी मोर्चा कार्यकारिण
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस की सरकार में हमेशा ओबीसी समाज का अपमान किया है। आज के समय में कांग्रेस पार्टी का काम झूठ और भ्रम फैलाना रह गया है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सोमवार को सेक्टर-7 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेशस्तरीय ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक में कही।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शिरकत की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, पार्टी में ओबीसी समाज के योगदान को बढ़ावा देने, पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने व ओबीसी समाज के सशक्तीकरण के बारे में चर्चा की गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ओबीसी समाज हमेशा पार्टी के साथ सच्ची निष्ठा से जुड़ा रहा है। संगठन को मजबूत करने के लिए ओबीसी मोर्चा धरातल पर काम कर रहा है जिसकी वजह से पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता अपनाने से आज हर वर्ग को सरकार से जोड़ने का काम किया गया है। आज ओबीसी समाज अपनी हाथ की कला के साथ सरकारी नौकरियां हासिल कर रहा है। पहले की सरकारों में ओबीसी समाज के पदों को रिक्त छोड़ दिया जाता था।
प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस बीच विभिन्न सेवा कार्य और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें मोदी मैराथन, रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधरोपण, संत-महापुरुषों के विचारों का प्रचार-प्रसार, स्वच्छता और सुंदरीकरण अभियान, खेलकूद स्पर्धाएं शामिल हैं।
इस मौके पर विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, पवन खरखौदा, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, प्रदेश प्रभारी पवन सैनी, प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा विनोद बैरागी, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला अध्यक्ष गोहाना ओबीसी मोर्चा मुकेश भी मौजूद रहे।

Trending Videos