{"_id":"6a22d32edeb8f2a85b04c569","slug":"on-the-chairmans-question-the-secretary-sat-down-and-left-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155011-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अध्यक्ष के सवाल पर सचिव बैठकर छोड़कर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अध्यक्ष के सवाल पर सचिव बैठकर छोड़कर गए
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा नपा कार्यालय में सदन की बैठक शुरू होते ही पिछली बैठक को लेकर लगाए जा रह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गुटबाजी को लेकर नगर पालिका की सदन की बैठक दूसरी बार रद्द हो गई। विकास कार्यों को लेकर बुलाई गई बैठक में नपा सचिव मनीष रेढू से अध्यक्ष हीरा लाल ने कार्रवाई रजिस्टर देखकर पिछली बैठक को रद्द करने को लेकर सवाल किए। यहीं से बैठक का माहौल बदलता चला गया जिसके बाद न केवल सचिव बैठक छोड़कर चले गए, वहीं पार्षदों ने सांकेतिक धरना देकर नपा सचिव को नियमों की जानकारी न होने की बात कहकर उनके तबादले की मांग भी की।
सचिव ने कहा कि उन्होंने हालात देखते हुए इसे रद्द किया है। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कौनसे हालात पैदा हो गए थे कि बैठक को रद्द करना पड़ा। बैठक लगभग पूरी हो चुकी थी। इस दौरान दो पार्षदों में कहासुनी हुई भी है तो इससे बैठक रद्द नहीं की जा सकती। इस पर सचिव ने कहा कि हालात ऐसे ही थे, जिसके तहत इस रद कर दिया गया। वहीं पार्षद पति भी बैठक में आ जाते हैं, वह भी नियम के विरुद्ध है।
इस पर पार्षद नवीन दहिया ने कहा कि किस नियम में लिखा है कि पार्षद पति बैठक में नहीं आ सकते। इसी को लेकर पार्षद और सचिव के बीच हुई नोकझोंक के बाद सचिव बैठक छोड़कर चले गए। इसमें मौजूद पार्षदों ने सचिव पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया और कहा कि सचिव को नियमों की जानकारी ही नहीं है। सरकार को चाहिए कि इनकी ट्रेनिंग फिर से कराई जाए। वहीं खरखौदा से इनका तबादला भी किया जाए।
विज्ञापन
अध्यक्ष हीरा लाल ने सचिव मनीष पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष और कुछ पार्षदों को साथ लेकर वह माहौल खराब कर रहे हैं। पिछली बैठक में कोरम पूरा होने के साथ ही बैठक लगभग संपन्न हो गई थी लेकिन बैठक में प्रस्ताव दूसरे पक्ष के हक में न जाने के चलते जानबूझकर उसे रद्द कर दिया गया। आज भी सफाई कर्मियों व ठेकेदार को बैठक में बुलाने को कहा तो सचिव ने मना कर दिया। वहीं पिछली बैठक को रद्द करने संबंधित सवाल पूछे जाने पर व पार्षद पतियों के बैठने की चर्चा पर वह फिर से बैठक छोड़कर चले गए।
-
खरखौदा का विकास कैसे हो इसे भूलकर शहर के पार्षद इस बात पर अड़े हुए हैं कि सदन की बैठक किस कमरे में हो। शुक्रवार के एक पक्ष ने जहां नपा सचिव के कमरे में बैठक करने की बेमानी बात पर जोर देकर बैठक नपा अध्यक्ष के कमरे में आयोजित करा दी। जिस पर दूसरे पक्ष के पार्षदों ने आना मुनासिब नहीं समझा। लेकिन कुछ देर बाद पूरी बैठक ही रद्द हो गई।
वर्जन
-निगम आयुक्त के संज्ञान में लाकर पिछली बैठक को रद्द किया गया है। पार्षद पति बैठक में नहीं बैठ सकते, यह जानकारी देने के बावजूद पार्षद नहीं माने तो आज उन्होंने बैठक छोड़ दी।-मनीष रेढू, नपा सचिव, खरखौदा