सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Oxygen garden will be developed in five acres, Nahra's environment will be fragrant with 1260 plants

Sonipat News: पांच एकड़ में विकसित होगा ऑक्सीजन बाग, 1260 पौधों से महकेगा नाहरा का पर्यावरण

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Oxygen garden will be developed in five acres, Nahra's environment will be fragrant with 1260 plants
फोटो :05: सोनीपत के गांव नाहरा में पौधरोपण अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते मोहनलाल बड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


सोनीपत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव नाहरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए पांच एकड़ भूमि पर विकसित किए जा रहे ऑक्सीजन बाग में 1260 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रधानमंत्री के ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश भी दिया।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि धरती के सौंदर्य और मानव जीवन के अस्तित्व का भी आधार हैं। उन्होंने कहा कि जून में लगाए गए पौधों को जुलाई में आने वाले मानसून का भरपूर लाभ मिलता है जिससे उनके जीवित रहने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की तरफ शुरू की गई पौधरोपण मुहिम जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि गांव की बंजर भूमि को हरियाली में बदलने के उद्देश्य से यहां ऑक्सीजन, फलदार और औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। आने वाले समय में यह क्षेत्र हरियाली का अनूठा केंद्र बनेगा और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण के साथ प्राकृतिक लाभ भी प्रदान करेगा। यह पहल नाहरा गांव के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण साबित होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

कार्यक्रम ब्रह्मचारी हंसराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी सरपंच उमेश तथा प्रधान दहिया चौबीसा ने संभाली। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मंडलाध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, ग्रेवेंस कमेटी सदस्य गोपाल वर्मा, मुकेश डागर, सुल्तान सिंह, ओमप्रकाश, महावीर, जयसिंह पहलवान, राजवीर आदि मौजूद रहे।
इंसेट
बढ़खालसा के ग्रामीणों ने दिया पूरा सहयोग
विश्व पर्यावरण दिवस पर नाहरी में आयोजित पौधरोपण में गांव बढ़खालसा के ग्रामीण भी शामिल हुए। दोनों गांवों के लोगों ने संयुक्त रूप से बड़, पीपल, नीम और अर्जुन के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नाहरी में दादा देव स्थल पर औषधीय गुणों वाले अर्जुन के पौधे तथा नवनिर्मित पार्क में बड़, पीपल और नीम के पौधे रोपे गए। समिति प्रधान बीर सिंह ने कहा कि प्रदूषण से मुक्ति के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपाय है। ठेकेदार कुलदीप दहिया ने बताया कि समिति सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रमों में पौधे भेंट करने का अभियान चला रही है। ट्री मैन देवेंद्र सूरा ने ग्रामीणों को हर वर्ष कम से कम पांच पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed