सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People are ready to teach BJP a lesson in the municipal elections: Pawar

निगम चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार : पंवार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
People are ready to teach BJP a lesson in the municipal elections: Pawar
फोटो : सोनीपत शहर में कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबो​​धित करते पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि नगर निगम चुनाव में शहर की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। आज शहर में मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को आए दिन जूझना पड़ रहा है। थोडी सी बारिश होने पर पानी भर जाता है। सड़कें और गलियां दयनीय हो गई हैं।
पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने ओम नगर, इंडियन काॅलोनी, सेक्टर-23, नरेंद्र नगर, वेस्ट राम नगर सहित अन्य स्थानों पर जनसंपर्क किया। उनके साथ सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव दहिया, कमल दिवान, पूर्व मंत्री जगबीर सिंह मलिक, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सुखबीर फरमाणा, बलबीर सिंह वाल्मीकि जयभगवान आांतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि सोनीपत की जनता निगम उपचुनाव को न दोहराकर आने वाले निगम चुनाव में सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए उत्सुक है। आज पोर्टल के युग में लोग उलझ कर रह गए हैं। एक गलती का सुधार करवाने के लिए महीनों चक्कर काटने पड़ते हैं।
पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस सुशासन में आमजन को पोर्टल के फेर में नहीं उलझना पड़ता था। आज घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत किसी से छिपी नहीं है। इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, रोशन शर्मा, बिजेंद्र मलिक, दयानंद बाल्मीकि, बिजेंद्र, राकेश मदान, अनिल रोहिल्ला, सतपाल, सूर्या दहिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed