{"_id":"69ca84ec085c80858004f1c0","slug":"video-awareness-session-on-womens-health-and-nutrition-was-organised-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: अपराजिता कार्यक्रम के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण पर जागरूकता सत्र आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: अपराजिता कार्यक्रम के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण पर जागरूकता सत्र आयोजित
अमर उजाला’ फाउंडेशन ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के खाद्य एवं पोषण विभाग के साथ मिलकर “अपराजिता” कार्यक्रम के तहत आईक्यूएसी हॉल, टीचिंग ब्लॉक-1 में महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण विषय पर “आहार और जीवनशैली जागरूकता सत्र” का आयोजन किया।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली एक प्रगतिशील समाज की मजबूत नींव है। महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देकर सशक्त बनाना आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के लिए जरूरी है।
सत्र में आयुर्वेद विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ ममता रानी, शारीरिक शिक्षा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ बबीता, खाद्य एवं पोषण विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ बीनू तंवर और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ परविंदर कौर ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपने विचार रखे।
डॉ ममता रानी ने आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए योग, ध्यान और आयुर्वेदिक पद्धतियों के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए जीवन में संतुलित दिनचर्या जरूरी है। डॉ बबीता ने नियमित व्यायाम, योग और ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी और कहा कि इससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
डॉ बीनू तंवर और डॉ परविंदर कौर ने संतुलित आहार, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन और नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से कई बीमारियों से बचाव संभव है।
सत्र में विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का समापन संवादात्मक चर्चा के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े सवाल भी पूछे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।