{"_id":"69c14751d91d64bbbd08170f","slug":"poles-removed-to-install-decorative-lights-internet-disrupted-due-to-cable-cuts-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151330-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डेकोरेटिव लाइट लगाने के लिए हटाए पोल, केबल कटने से इंटरनेट ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डेकोरेटिव लाइट लगाने के लिए हटाए पोल, केबल कटने से इंटरनेट ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में रेलवे रोड किनारे पड़ा स्ट्रीट का लाइट पोल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। रेलवे रोड जल्द डेकोरेटिव एलईडी लाइट लगेगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट के पोल हटाए गए हैं। पोल पर अवैध रूप से लगाई गई इंटरनेट की केबल काट दी गई। इससे इंटरनेट ठप हो गया। रेलवे रोड के साथ आसपास की कॉलोनियों के लोगों को परेशानी हुई।
रेलवे स्टेशन से गीता भवन तक 36 डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने अक्तूबर 2025 में 40 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया था। गोहाना की तर्ज पर निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने सोनीपत शहर के अंदर डेकोरेटिव लाइट लगाने का निर्णय लिया था।
8 मीटर का होगा पोल, 90 वाट की लगाई जाएंगी लाइटें
रेलवे रोड पर सुंदरीकरण के लिए यहां पर पहले से लगी पुरानी एलईडी लाइटें व पोल हटा कर 8 मीटर का पोल लगाया जाएगा। प्रत्येक पोल पर 90 वाट की एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इंटरनेट सेवा बंद होने से आसपास सीएचसी पर ऑनलाइन काम पूरी तरह ठप हो गया। कई विभागों के प्रमाणपत्र नहीं जारी हो सके। फाइलों की ऑनलाइन इंट्री रुक गई।
मरम्मत के लिए लगाई गई टीम
केबल कटने की सूचना मिलने के बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबल की ठीक करने में लग गई। देर शाम तक कर्मचारी केबल जोड़ने में लगे रहे। मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा है। देर शाम तक सेवा बहाल करने का प्रयास चलता रहा।
वर्जन
रेलवे रोड पर 36 डेकोरेटिव लाइटें लगाने के लिए 40 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी कर रखा है। लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही तार डालकर नई आकर्षक लाइटें लगाने का काम किया जाएगा। -अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
Trending Videos