{"_id":"6a62210d2fa7898a490a4c82","slug":"prospective-teachers-were-taught-questioning-skills-and-how-to-effectively-introduce-a-lesson-sonipat-news-c-197-1-snp1014-157450-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भावी शिक्षकों को प्रश्न कौशल, पाठ की प्रभावी शुरुआत बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भावी शिक्षकों को प्रश्न कौशल, पाठ की प्रभावी शुरुआत बताई
Fri, 24 Jul 2026 07:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के शिक्षा विभाग में भावी शिक्षकों के लिए कक्षा से समुदाय तक विषय पर प्री-इंटर्नशिप कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं-अध्यापिकाओं को विद्यालय इंटर्नशिप से पहले प्रभावी, रचनात्मक और विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण के लिए तैयार करना है।
पहले दिन प्रो. पूनम ने प्रश्न कौशल और डॉ. सुशील कुमार ने पाठ की प्रभावी शुरुआत के महत्व का प्रशिक्षण दिया। दूसरे दिन प्रो. रीना ने सरल और रोचक ढंग से विषय समझाने की तकनीकें बताईं जबकि प्रो. सरला ने दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के उपयोग पर जोर दिया।
तीसरे दिन विभागाध्यक्ष प्रो. वरुणा तेहलान दहिया ने उद्दीपन परिवर्तन कौशल के माध्यम से विद्यार्थियों की रुचि और एकाग्रता बनाए रखने के उपाय बताए। कार्यशाला का संचालन डॉ. सुशील कुमार कर रहे हैं। इस दौरान शिक्षा संकाय की डीन प्रो. अनु बल्हारा, विभाग के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्रा-अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।