{"_id":"6a3bf6c19ea28cd2490c8689","slug":"purse-full-of-cash-snatched-from-former-xens-wife-in-front-of-jurassic-park-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155951-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जूरासिक पार्क के सामने पूर्व एक्सईएन की पत्नी से 20 हजार रुपये से भरा पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जूरासिक पार्क के सामने पूर्व एक्सईएन की पत्नी से 20 हजार रुपये से भरा पर्स छीना
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव कुमासपुर के पास जुरासिक पार्क के सामने बाइक सवार झपटमारों ने पंचायती राज विभाग के पूर्व कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) की पत्नी को निशाना बनाते हुए झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। कार का टायर पंक्चर होने का झांसा देकर कार रुकवाने के बाद वह महिला के हाथ से 20 हजार रुपये से भरा पर्स छीनकर भाग गए।
कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 निवासी रामशरण कलसी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह पंचायती राज विभाग से कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह अपनी पत्नी के साथ कार में दिल्ली जा रहे थे। उनकी कार जुरासिक पार्क के सामने पहुंची तो बाइक सवार कुछ युवक उनके पास आए और टायर पंक्चर होने की बात कहकर वाहन रोकने का इशारा किया।
उन्होंने जैसे ही कार रोकी, बाइक सवार युवक उनकी गाड़ी के नजदीक आ गए। इसी दौरान उनकी पत्नी ने स्थिति जानने के लिए कार का शीशा नीचे किया। मौका देखते ही एक युवक ने महिला के हाथ से पर्स झपट लिया और अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गए। पर्स में करीब 20 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी।
विज्ञापन
विपरीत दिशा में भाग गए झपटमार
दंपती के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक सवार पानीपत की ओर विपरीत दिशा में तेज गति से भाग निकले। घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।