{"_id":"69d1365871e992baa60dfe67","slug":"removal-of-obstructing-pillars-and-wires-begins-on-rithala-kundli-metro-line-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151925-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रिठाला-कुंडली मेट्रो में बाधक खंभे और तार हटाने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रिठाला-कुंडली मेट्रो में बाधक खंभे और तार हटाने शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Apr 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो :32: मेट्रो ट्रेन। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत प्रस्तावित रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी अड़चनों को दूर करने के लिए 17.21 करोड़ रुपये का ठेका जारी किया गया है। इससे तार और खंभों को हटाया जा रहा है।
उच्च और निम्न क्षमता वाली लाइनों को स्थानांतरित किया किया जा रहा है। साथ ही मेट्रो मार्ग में आ रहे स्ट्रीट लाइट खंभों को भी हटाकर नए स्थान पर लगाया जा रहा है। मेट्रो कॉरिडोर के प्रस्तावित मार्ग में कई स्थानों पर बिजली वितरण कंपनियों की उच्च व निम्न वोल्टेज लाइनें गुजर रही हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि लाइनों के स्थानांतरण के दौरान सबसे बड़ी चुनौती उपभोक्ताओं की आपूर्ति को प्रभावित किए बिना काम पूरा करना होता है। इसके लिए चरणबद्ध योजना के तहत कार्य किया जाएगा ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मेट्रो परियोजनाओं में निर्माण के लिए आवश्यक मार्ग को खाली कराना एक अहम प्रक्रिया होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्य विशेष रूप से दिल्ली क्षेत्र में मेट्रो लाइन के अनुरूप सभी अवरोध हटाने के लिए शुरू किया गया है।
सर्वेक्षण से डिजायन तैयार करने तक काम
कार्य के तहत सर्वेक्षण, नई व्यवस्था का डिजाइन तैयार करना, स्थापना, परीक्षण और संचालन तक की पूरी प्रक्रिया शामिल है। सभी चरणों को पूरा करने के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो। किसी भी मेट्रो परियोजना में इस प्रकार की प्रारंभिक तकनीकी तैयारियां अत्यंत जरूरी होती हैं। ऐसे में यह कदम रिठाला-कुंडली कॉरिडोर के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की दिशा में एक मजबूत आधार साबित होगा।
Trending Videos