सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation Workers on Protest for Four Days Due to Non-Payment of Wages; Piles of Garbage Accumulating on Streets

Sonipat News: वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारी चार दिन से धरने पर, सड़कों पर लग रहे कूड़े के ढेर

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Sanitation Workers on Protest for Four Days Due to Non-Payment of Wages; Piles of Garbage Accumulating on Streets
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय पर धरने पर बैठकर नारेबाजी करती संविदा सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम के संविदा सफाई कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर चार दिन से हड़ताल पर हैं। सफाई न होने से डंपिंग पॉइंट पर कूड़े के ढेर लग रहे हैं। इससे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर रेलवे लाइन पार पश्चिमी क्षेत्र में सफाई करने वाले कर्मचारियों ने भी अपना काम छोड़ रखा है। वे ठेका प्रथा बंद करके उन्हें पे रोल पर लेने की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos

नगर निगम में सफाई के लिए जेबीएम कंपनी को टेंडर दे रखा है। डोर टू डोर कूड़ा उठान व डंपिंग पॉइंटों से भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जेबीएम कंपनी के अधीन काम करने वाले कर्मचारी भी वेतन न मिलने से परेशान हैं। उनके हड़ातल पर जाने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गइई है। कर्मचारियों का कहना है कि दो-दो महीने के बाद उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है, पीएफ भी नहीं काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि 24 मई 2018 को हरियाणा सरकार की ओर से एक पत्र जारी किया गया था। इसमें सभी सफाई कर्मचारियों को नगर निगम के रोल पर लिया जाना था लेकिन सोनीपत के अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते इन सफाई कर्मचारियों को महकमे के पैरोल पर नहीं लिया गया।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों का डाटा नहीं दिया जा रहा है इसलिए सफाई कर्मचारियों को पे रोल पर लेने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि अब सफाई कर्मचारी किसी के भी झूठे आश्वासन को स्वीकार नहीं करेंगे जिन कर्मचारियों को हटाया गया है उनको तुरंत प्रभाव से लगाया जाए और वेतन में नाजायज कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जब से महिला आदर्श कोऑपरेटिव सोसाइटी कंपनी व डीएंडडी कंपनी का टेंडर आया है तब से लगातार सफाई कर्मचारियों के ईएसआई, ईपीएफ जमा नहीं कराया जा रहा।
कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता तो यह आंदोलन लंबा चलेगा। इस दौरान सचिव सावन कुमार, सहसचिव युधिष्ठिर सौदा, उपप्रधान रविन्द्र, कोषाध्यक्ष विजय तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कर्मा, राहुल, राकेश, सुनील, माया, सुनीता, पिंकी, प्रमिला भी मौजूद रहे।

शहर की सफाई का ठेका कंपनी के खिलाफ पहले भी शिकायत सामने आई हैं। कंपनी का काम शहर को साफ रखना है। अगर कोई भी लापरवाही मिलती है तो कंपनी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
- मोहनलाल बड़ौली, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय पर धरने पर बैठकर नारेबाजी करती संविदा सफाई कर्मी। संवाद

फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय पर धरने पर बैठकर नारेबाजी करती संविदा सफाई कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed