{"_id":"6a1c950d4c101509fd0c991f","slug":"selection-trial-program-announced-for-international-wrestling-competitions-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154766-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए चयन ट्रायल कार्यक्रम घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धाओं के लिए चयन ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मई से नवंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न आयु वर्गों एवं भार वर्गों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
प्रशिक्षक रविंद्र छिक्कारा ने बताया कि महासंघ की तरफ जारी कार्यक्रम के अनुसार चयन ट्रायल का आयोजन नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम तथा क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में किया जाएगा। चयन ट्रायल के आधार पर एशियाई खेल, एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता तथा राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल का चयन किया जाएगा। इसमें एशियाई खेलों के लिए 30 मई को महिला वर्ग का चयन किया गया तो 31 मई को लखनऊ पुरुष वर्ग की टीम चयनित हुई।
3 जून को अंडर-20 और अंडर-15 एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के लिए महिला दल का चयन ट्रायल नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम और पुरुष वर्ग का फ्री- स्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग का क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में होगा। 13 एवं 14 जून को अंडर-17 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए महिला एवं युवा वर्ग के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया होगी। इनमें 13 को महिला वर्ग का नई दिल्ली व 14 के पुरुष वर्ग का लखनऊ में होगा।
विज्ञापन
8 जून को महासंघ की चयन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें चौथी रैंकिंग सीरीज में भाग लेने वाले वरिष्ठ, युवा तथा महिला दलों का चयन किया जाएगा। जारी कार्यक्रम देशभर के खिलाड़ियों को अपनी तैयारियों को दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। चयन ट्रायल के माध्यम से योग्य और प्रतिभाशाली पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।
जुलाई में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के होंगे ट्रायल : अंडर-20 के ट्रायल जुलाई में होंगे। 11 जुलाई को महिला वर्ग के ट्रायल नई दिल्ली तो 12 को अंडर-20 पुरुष वर्ग के फ्रीस्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग की टीम का ट्रायल लखनऊ में होगा।

Trending Videos