सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat dominates in 16th Haryana State Senior Athletics Championship

Sonipat News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत का दबदबा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sonipat dominates in 16th Haryana State Senior Athletics Championship
विज्ञापन
सोनीपत। 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। राज्यभर से पहुंचे करीब 550 खिलाड़ियों के बीच सोनीपत के एथलीटों ने प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय देते हुए कई स्पर्धाओं में छह स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में सोनीपत के खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड दोनों वर्गों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। महिला वर्ग में भारती ने 10 हजार मीटर और 5 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुरुष वर्ग में अजय ने 5 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। पुरुष 200 मीटर दौड़ में मोहित कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया जबकि इसी स्पर्धा में प्रिंस ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
Trending Videos

पुरुष 100 मीटर दौड़ में भी प्रिंस ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पुरुष 1500 मीटर दौड़ में अंकित मलिक ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष डिस्कस थ्रो में प्रतीक मान ने कांस्य पदक जीता। पुरुष 400 मीटर दौड़ में मोहित कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया जबकि महिला 400 मीटर दौड़ में हिमांशी मलिक ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।
पुरुष 800 मीटर दौड़ में अमन कुमार ने रजत पदक हासिल किया। 110 मीटर बाधा दौड़ में शिवदर्शन ने रजत और जयवीर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर सोनीपत की झोली में और उपलब्धियां जोड़ीं।
महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में किरण पहल और 10 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में इंदु ने रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डेकाथलॉन स्पर्धा में कमल धनखड़ ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed