{"_id":"6a3beb9e785f963ac70d939d","slug":"sewers-overflow-in-mayur-vihar-lanes-residents-stage-protest-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155944-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मयूर विहार की गलियों में सीवर ओवरफ्लो, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मयूर विहार की गलियों में सीवर ओवरफ्लो, लोगों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के मयूर विहार में भरे सीवर के पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करते पार्षद व कॉलोनीवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। मयूर विहार की गलियों में काफी समय से सीवर लाइन ठप है। गलियों से पानी निकासी न होने से परेशान लोगों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसमें निगम पार्षद दीपमाला व जिला पार्षद संजय बड़वासनी भी शामिल हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 28 जून तक समाधान नहीं हुआ तो 29 जून को सीवर का दूषित पानी लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।
पार्षदों ने कहा कि क्षेत्र के लोग करीब एक महीने से लगातार शिकायतें कर रहे हैं लेकिन नगर निगम की ओर से हर बार केवल पानी निकलवाकर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है। कुछ समय बाद फिर से गलियों में दूषित पानी भर जाता है। सीवर लाइन की समुचित सफाई नहीं होने के कारण सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं और कागजों में सफाई कार्य दिखाया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रविवार तक समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सोमवार को कॉलोनीवासी बड़ी संख्या में एकत्र होकर गलियों में भरे गंदे पानी को ड्रम और बोतलों में भरकर निगम कार्यालय पहुंचेंगे और अधिकारियों को सौंपकर विरोध दर्ज कराएंगे। निगम पार्षद दीपमाला ने कहा कि वार्ड के हित और विकास के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में योगेश, संदीप, कुलदीप, राजवीर, जय भगवान, सुमित्रा, कलावती, प्रमिला, कविता, बबीता, संगीता, सुमित्रा, सुरेश, जगवंती और भूपेंद्र मौजूद रहे।