सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SI accused of taking bribe is on remand, victim meets DSP

Sonipat News: रिश्वत लेने का आरोपी एसआई रिमांड पर, डीएसपी से मिले पीड़ित

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
SI accused of taking bribe is on remand, victim meets DSP
एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में पीएनएल बैंक फ्रॉड मामले में रिश्वत लेते पकड़ा गया सब इंस्पेक्ट
विज्ञापन
गोहाना। पीएनएल बैंक फ्रॉड के पीड़ित शनिवार को डीसीपी कार्यालय और कोर्ट परिसर पहुंचे। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी पवन सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीन साथी अभी पकड़ से बाहर हैं। इसी के साथ एक दिन पहले एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

शनिवार को उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। पीड़ितों ने मांग की कि उनके पैसे वापस दिलवाए जाएं। मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएं। ठगी के शिकार लोगों ने बताया कि सेक्टर-7 में पवन सैनी ने अपने साथियों राजेश हुड्डा, कौशल और राकेश के साथ मिलकर पीएनएल नामक फर्जी बैंक खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को यह कहकर झांसे में लिया गया कि यह बैंक कम समय में एफडी का पैसा दोगुना करेगा। बैंक के नीचे गोल्ड की दुकान भी खोली गई जिससे लोगों को भरोसा हो गया। वर्ष 2017 से लोग रकम फर्जी बैंक में जमा करवा रहे थे। कुछ समय बाद बैंक बंद कर सभी भाग गए।
उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी पीड़ित को एक रुपये वापस नहीं मिला है। अभियोग दर्ज किए जाने के बाद नवंबर 2025 में थाना सिटी पुलिस ने पवन सैनी को गिरफ्तार किया तो इस मामले का भंडाफोड़ हुआ। शनिवार को गोहाना कोर्ट में पवन सैनी की पेशी थी।
जमानत अर्जी की सूचना मिलने पर पीड़ित बड़ी संख्या में कोर्ट परिसर में इकट्ठा हो गए और मीडिया के माध्यम से अपील की कि आरोपी को जमानत न दी जाए। साथ ही गोहाना डीसीपी से मांग की गई कि फरार तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनका पैसा वापस दिलवाया जाए। पीड़ितों ने कहा कि उन्होंने डीसीपी, सीएम तक गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने साफ कहा कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते और उनकी रकम वापस नहीं मिलती तब तक वो संघर्ष करते रहेंगे।

एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में पीएनएल बैंक फ्रॉड मामले में रिश्वत लेते पकड़ा गया सब इंस्पेक्ट

एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में पीएनएल बैंक फ्रॉड मामले में रिश्वत लेते पकड़ा गया सब इंस्पेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed