{"_id":"69c18c5c2de275981b0cc6a6","slug":"sonipat-dominates-the-state-level-netball-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151338-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्यस्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप में सोनीपत का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्यस्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप में सोनीपत का दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित पुरुष वर्ग की टीम के साथ नेटबॉल के अधिकारी। स्रोत : फेडरेशन
विज्ञापन
सोनीपत। 18वीं हरियाणा स्टेट ट्रेडिशनल जूनियर नेटबॉल, चौथी फास्ट फाइव जूनियर, दूसरी जूनियर मिक्स और दूसरी सीनियर मिक्स प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हरियाणा स्टेट की टीम का भी चयन किया गया।
फर्स्ट फाइव प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में भिवानी ने सोनीपत को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चरखी दादरी ने रोहतक को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़की वर्ग में सोनीपत ने भिवानी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और जींद ने रोहतक को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर मिक्स में सोनीपत ने पंचकूला को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और कैथल ने भिवानी को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर मिक्स में सोनीपत ने रोहतक को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भिवानी ने रोहतक को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर और डीन स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी डॉ. योगेश चंद्र वशिष्ठ और नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र सिंह दहिया रहे। इस मौके पर नेटबॉल एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रधान विकास शर्मा, हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हरिओम कौशिक, नीरज शर्मा भी उपस्थित रहे।
-- --
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना
हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि 38वीं जूनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप (लड़के-लड़कियां), चौथी फास्ट 5 जूनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप (लड़के-लड़कियां), दूसरी मिक्स्ड जूनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप और दूसरी मिक्स्ड सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 24 मार्च से 2 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित प्यारेजी महाराज स्पोर्ट्स एकेडमी में होगी। जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की लड़के-लड़कियाें की टीमें रवाना हुईं।
-- --
टीम में शामिल खिलाड़ी
जूनियर वर्ग की लड़कों की टीम में कप्तान आकाश (रोहतक), उप कप्तान मिंटू (सोनीपत), शिव (कैथल), परग्यांश (रोहतक), यतिन (कैथल), यश (भिवानी), अभिमन्यु (सोनीपत), हर्षित (सोनीपत), सुविधा (सोनीपत), कुणाल (सोनीपत), शाबान (रोहतक) और इनके कोच सुमित व मैनेजर मुकुल हैं। वहीं, जूनियर वर्ग की लड़कियों की टीम में कप्तान वृंदा, (सोनीपत), उप कप्तान सोमाक्षी (रोहतक), नेहा (सोनीपत), सुष्मिता (सोनीपत), सिमरन (सोनीपत), जैस्मीन (झज्जर), रितिका (सोनीपत), हर्षिता (झज्जर), कशिश (भिवानी), अन्वेषा (करनाल), निक्की (सोनीपत), दीक्षा (रोहतक) शामिल हैं। इनके कोच सुनीता व मैनेजर निशु हैं।
Trending Videos