फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special cleanliness drive conducted at Gohana Railway Junction.

Sonipat News: गोहाना रेलवे जंक्शन पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

Fri, 17 Jul 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive conducted at Gohana Railway Junction.
रेलवे स्टेशन पर सफाई करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत - प्रवक्ता - फोटो : Archive
गोहाना। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की तैयारियों के तहत गोहाना रेलवे जंक्शन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अपनी पत्नी डॉ. रीता शर्मा और कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की तथा रेलवे परिसर की सफाई में श्रमदान किया।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अतिथि का स्वागत सर्वोच्च परंपरा रही है। जिस प्रकार किसी विशिष्ट अतिथि के आगमन से पहले घर की साफ-सफाई और सजावट की जाती है, उसी भावना के साथ हाइड्रोजन ट्रेन के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन को स्वच्छ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन से गोहाना को राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

अभियान में कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल, सचिव सुंदर शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन कृष्ण सैनी, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, महाबीर गुप्ता, रामधारी जिंदल, डॉ. रमेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खुराना, भूपेंद्र मुदगिल, पार्षद आजाद मलिक, संजय सैनी, नरेंद्र, मुंडलाना पंचायत समिति चेयरमैन मनोज शर्मा, अरुण बड़ौक और नरेंद्र गहलावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed