फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work order for cleaning issued amidst the uproar, yet the cleaning was not carried out.

Sonipat News: हंगामे के बीच जारी हुआ सफाई का वर्क ऑर्डर, फिर भी नहीं हुई सफाई

Fri, 17 Jul 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Work order for cleaning issued amidst the uproar, yet the cleaning was not carried out.
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना देते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
सोनीपत। नगर निगम में संविदा सफाई कर्मियों के धरने और प्रदर्शन के बाद सफाई कार्य का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया। हालांकि वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद भी वीरवार को शहर में सफाई कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन

वर्क ऑर्डर जारी करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में संविदा सफाई कर्मियों ने नगर निगम के मुख्य गेट पर धरना दिया था। कर्मचारियों का कहना था कि एक माह से सफाई कार्य का वर्क ऑर्डर जारी नहीं होने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था भी बिगड़ रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि नगर निगम का सफाई कार्य का पिछला टेंडर 15 जून को समाप्त हो गया था। इसके बाद नए टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी होने में देरी के कारण शहर के कई क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से लोगों को परेशानी हो रही थी। बुधवार सुबह संविदा कर्मियों ने प्रशासन से जल्द वर्क ऑर्डर जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद नगर निगम प्रशासन ने सफाई कार्य का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया।
नगर निगम ने छह माह के लिए सफाई का टेंडर कुरुक्षेत्र की राधा कृष्णा कोऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसाइटी को दिया है। निगम के दोनों जोन में सफाई कार्य पर हर माह करीब 1.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद संविदा सफाई कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि अब उन्हें नियमित काम मिलेगा और शहर की सफाई व्यवस्था जल्द पटरी पर लौटेगी।
15 जून से नियमित कर्मचारियों के भरोसे सफाई व्यवस्था
नगर निगम क्षेत्र में 15 जून से सफाई व्यवस्था नियमित कर्मचारियों के भरोसे चल रही है। शहर की बढ़ती आबादी के अनुसार स्वच्छता मानकों को पूरा करने में निगम पहले ही पीछे चल रहा है। वर्क ऑर्डर जारी होने के दूसरे दिन भी सफाई कार्य शुरू नहीं हो सका। सफाई नहीं होने से कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

--
वर्जन

निगम क्षेत्र में सफाई कार्य शीघ्र शुरू करा दिया जाएगा। शहर के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाकर जमा कचरे को उठाया जाएगा। सफाई व्यवस्था को जल्द पूरी तरह पटरी पर लाने के लिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।



साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article