Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Gohana rejoices at the arrival of the hydrogen train; students embark on a historic journey.
{"_id":"6a59df1a4c0bd996cf0273cf","slug":"video-gohana-rejoices-at-the-arrival-of-the-hydrogen-train-students-embark-on-a-historic-journey-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाइड्रोजन रेल के स्वागत में झूमा गोहाना, छात्र-छात्राओं ने किया ऐतिहासिक सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइड्रोजन रेल के स्वागत में झूमा गोहाना, छात्र-छात्राओं ने किया ऐतिहासिक सफर
गोहाना। देश की पहली हाइड्रोजन रेल शुक्रवार को गोहाना रेलवे स्टेशन पहुंची तो पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रेलवे स्टेशन पर लोगों ने ट्रेन का स्वागत किया और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। जींद से इस विशेष ट्रेन में सफर कर रहे विद्यार्थी गोहाना स्टेशन पर उतरे। वहीं गोहाना से भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के पॉलिटेक्निक संस्थान की छात्राएं ट्रेन में सवार हुईं। पहली बार हाइड्रोजन रेल में सफर करने का अवसर मिलने पर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने इसे यादगार अनुभव बताया और देश की आधुनिक रेल तकनीक पर गर्व जताया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी ट्रेन को देखने और तस्वीरें लेने में काफी रुचि दिखाई। हाइड्रोजन ऊर्जा से चलने वाली इस ट्रेन के गोहाना पहुंचने को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। पूरे कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों और प्रशासन ने व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।